संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की परंपरागत शांतिपूर्ण छवि को बनाए रखते हुए सभी समुदायों से आपसी तालमेल, अमन और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कानून व्यवस्था, बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार से सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने तथा स्थानीय स्तर पर संभ्रांत नागरिकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि होलिका दहन परंपरागत स्थलों पर ही किया जाए और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए।
स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखने तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीएफओ हरिकेश यादव, विभिन्न उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…