पटेल जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए कहा की अगर आज हम एक मजबूत राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज करा रहे हैं, तो उसमे सरदार पटेल जैसी हस्तियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अनेक रियासतों में विभाजित देश को एक राष्ट्र के रूप में संगठित करने का अत्यंत दुरूह कार्य सरदार पटेल द्वारा किया गया, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम कोई ऐसा कार्य न करें, जो राष्ट्र की एकता को खतरे में डालता हो और इसको हम विकसित राष्ट्र बनाने हेतु यथासंभव अपना योगदान दें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति विरले होते हैं और यह उनकी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम था की एक अत्यंत जटिल व अनेक रियासतों में विभाजित राष्ट्र एक हो सका।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दूबे ने किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्त्वावधान में सक्सेना चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

6 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

6 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

6 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

6 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

6 hours ago