विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें एम.एससी. वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण, पोस्टर प्रस्तुति और विज्ञान मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी में सी. वी. रमन के जीवन, ‘रमन प्रभाव’ तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। इसके अलावा परमाणु संरचना, अक्षय ऊर्जा, क्वांटम मिशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे समसामयिक विषयों पर भी प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए।
निबंध प्रतियोगिता में तनिष्क पांडे प्रथम, दिव्यांशी पांडेय द्वितीय और अनुराग यादव तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता का विषय “उसकी शक्ति, हमारा भविष्य: ग्रामीण सशक्तिकरण के आर्थिक तर्क” रखा गया। “ग्राम्य महिलाओं में रोजगार सृजन कैसे करें?” विषय पर प्रतिभागियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें श्रुति त्रिपाठी ने प्रथम, आयुषी मिश्रा ने द्वितीय और दिव्या मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रस्तुति में जैव-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, क्वांटम मिशन, जलवायु लचीलापन, सतत ऊर्जा और डिजिटल अवसंरचना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। 28 फरवरी को विजेताओं को कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

21 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

21 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

21 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

21 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago