होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे पालिसी-2025” के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद के नव निर्मित होटल लोटस ग्राण्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
पर्यटक अधिकारी विकास नारायण ने नीति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसी भी सक्षम नागरिक के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकती है। इसके अंतर्गत जनपद निवासी अपने आवास पर पर्यटकों के ठहरने योग्य अधिकतम 6 कक्ष अथवा 12 बेड तक होम स्टे के रूप में विकसित कर सकते हैं। यदि भवन में स्वामी स्वयं निवास नहीं करता है तो केयरटेकर रखकर “बेड एण्ड ब्रेकफास्ट” इकाई के रूप में संचालन किया जा सकता है। योजना को पूर्णतः अव्यवसायिक गतिविधि की श्रेणी में रखा गया है तथा लीज पर लिए गए भवन पर भी इसका लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इससे पर्यटकों को घर जैसा अनुभव मिलेगा और जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने योजना को लाभकारी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार जैन ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की और और अधिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार अग्रहरि ने पर्यटक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि आगंतुकों का अनुभव बेहतर हो सके।
उ0प्र0 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविन्द पाठक ने नीति के ग्रामीण स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, डीसी पंचायतीराज विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय अधिकारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, होटल व्यवसायियों एवं जनपद के अन्य प्रमुख व्यवसायियों ने सहभागिता की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोर्ट सख्त: अमिताभ ठाकुर प्रकरण में विवेचक से 27 जुलाई तक मांगी प्रगति रिपोर्ट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर एवं उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर…

1 hour ago

सोशल मीडिया और एआई का जिम्मेदार उपयोग ही भविष्य की सफलता की कुंजी: शुभेन्द्र सत्यदेव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज द्वारा…

2 hours ago

जनहित मुद्दों को लेकर सपा का भुख हड़ताल

जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक चलेगा भूख हड़ताल -विजय रावत बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

छिंदवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा…

2 hours ago

जलनिकासी का पुराना रास्ता बंद, 250 बीघा कृषि भूमि जलमग्न; किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम बथनी बाबू क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था…

2 hours ago

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

1 day ago