डीएम ने की आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा

अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: डीएम

अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आईजीआरएस पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। करे करेत्तर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों से राजस्व संग्रह/राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में आवश्यक बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए प्रदेश एवं मण्डल की प्रगति के सापेक्ष जनपद की स्थिति जाना। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनिवार्य रूप से आगामी 31 मार्च 2024 तक प्राप्त लक्ष्य को अवश्य पूरा कर दिया जाए।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर शैलश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरूण कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, तहसीलदार सदर जर्नादन, तहसीलदार धनघटा, नायब तहसीलदार सेमरियांवा, प्रियंका तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, आईजी स्टाम्प, जिला बाट माप अधिकारी वीपी वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, ईओ मगहर, सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

16 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

16 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

16 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

16 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

16 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

16 hours ago