Categories: Uncategorized

डीएम ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा

चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश उपस्थित रहे।
जनपद में चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों को निर्धारित समयावधि में चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गये। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद में कुछ ऐसे भी ग्राम है जिसमें रास्ता, चकमार्ग आदि की नितान्त आवश्यकता है। ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए जिससे आवश्यक कार्यवाही करते हुए ग्राम को चकबन्दी प्रक्रिया में शामिल कर ग्रामवासियों के समस्याओं का निस्तारण किया जा सकें।
इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजय प्रकाश दीक्षित, चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद कमलेश कुमार शर्मा, चकबंदी अधिकारी मेहदावल संजय कुमार सिंह गौतम, सहायक चकबंदी अधिकारी मेहदावल कृष्ण कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी धनघटा जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी नाथनगर अवधेश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक चकबन्दी अधिकारी आशुतोष नायक, उदिता पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

11 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

11 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

11 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

11 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

11 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

11 hours ago