रोटरी क्लब और मेदांता चिकित्सकों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

बड़ी संख्या में मरीजों ने लिया लाभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रोटरी क्लब के सहयोग से मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रविवार जनपद मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इन्टर कालेज परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों की सराहना कियाl
निरीक्षण के दौरान डीएम श्री कुमार ने चिकित्सकों से उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में आए लोगों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया और इस तरह के आयोजनों को जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया।
शिविर में हृदय रोग, मधुमेह, हड्डी रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग, ईसीजी, बीएमडी समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
पीएचएफ रो. रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीटीएसएस ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सकें।
शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने आयोजकों की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में यह एक सराहनीय पहल है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयोजक रो. डॉ. आलोक सिन्हा, अध्यक्ष रो. महेश रूंगटा, सचिव बैजनाथ गुप्ता, रो. यूएस पांडेय, रो. डॉ. सोनी सिंह, कैलाश रूंगटा, वंदना गुप्ता, विकास गुप्ता सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

5 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

5 hours ago