डीएम ने चौक गोरखनाथ मंदिर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय, बाबा गोरखनाथ मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सोनाड़ी देवी मंदिर का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले चौक नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में पार्क और बहुउद्देशीय हाल के निर्माण का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय में पार्किंग व्यवस्था व परिसर के सुंदरीकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों के सुंदरीकरण हेतु सड़कों के दोनों ओर पौधरोपण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए गुलमोहर, अशोक जैसे वृक्षों का चयन कर एक सप्ताह में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बाबा गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, प्रसवोत्तर देखभाल कक्ष और हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने स्वयं के खून का टेस्ट भी करवाया तथा प्रसवोत्तर देखभाल कक्ष में भर्ती माताओं से बात की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। भर्ती दोनों महिलाओं ने मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शौचालय परिसर में स्थल चिन्हित कर महिला व पुरुष सामुदायिक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया।
अंत मे उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की। सभी कैमरे कार्यरत मिले।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, महंत अवैद्यनाथ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बी.एन. सिंह, थानाध्यक्ष चौक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

3 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

3 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

3 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

15 hours ago