चौपाल: मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अन्तर्गत ‘‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’’ आयोजित

डीएम-एसपी ने की शिरकत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमन्त्री उप्र सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर महिलाओं-बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-फेज-04 के तहत जिलाधिकारी महेंन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से रिजर्व पुलिस लाइन में ‘‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’’ की थीम पर महिलाओं, बेटियों, छात्राओं को लैंगिक समानता स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वालम्बन की दिशा में सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले भर से सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आशा कार्यकत्रियों, आशा किरण, पंचायत मित्र, ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाओं-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस प्रशासन जनपद में “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान- फेज-04 के तहत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान, उत्थान व उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।
डीएम-एसपी द्वारा मिशन शक्ति अभियान सहित महिलाओं-बालिकाओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह के रोकथाम, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं सहित महिला संबंधी अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक किया गया ।
अधिकारीद्वय द्वारा लैंगिक समानता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारो के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि लैंगिक समानता का अर्थ राजनीतिक, आर्थिक, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि पहलुओं में पुरूषों और महिलाओं दोनो को समान अवसर प्रदान करने के परिपेक्ष्य में है। हमारे संविधान द्वारा भी लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए अनेक सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिसमें हर किसी के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्राप्त करने के लक्ष्यों के साथ अपने सभी नागरिकों के लिए सभी स्तर की समानता और अवसर के साथ-साथ महिलाओं के लिए बहुत से संवैधानिक सुरक्षात्मक उपाय बनाये गये हैं । शासन द्वारा भी महिलाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेंटर योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है ।
महिलाओं-बालिकाओं को प्रेरित करते हुए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं-वीरांगना रानी लक्ष्माबाई हास्पिटल की संचालक डा. सलोनी श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद की प्रधानाचार्या डा. साबिया मुमताज, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन संघ शशि वर्मा, महिला सदस्य स्थानीय लोक अदालत सुनीता मोदनवाल, सभासद पुरानी तहलील खलीलाबाद साजिदा खातून, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा विमला सिंह, मोदी मिशन की मंजू देवी, प्रधान ग्रामसभा बघौली आशा देवी, बीडीसी सदस्य संजू, आंगनबांड़ी कार्यकत्री बड़गो अमरावती, ग्राम प्रहरी धौरहरा जुनैदा खातून, केडीएस सुपरवाइजर वंदना सिंह, सखी स्वयं सहायता समूह राधिका गुप्ता आदि को मोमेन्टम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल विजय दूबे, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मंजू सिंह, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सरोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईदुल जुहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

5 hours ago

देवरिया भाजपा की कमान काली प्रसाद के हाथ, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा…

5 hours ago

मिशन डेमोग्राफी 2026: अवैध घुसपैठ और बदलती आबादी पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी

मिशन डेमोग्राफी: अवैध घुसपैठ, आईएमडीटी एक्ट और भारत की बदलती जनसांख्यिकीय चुनौती भारत में जनसांख्यिकीय…

5 hours ago

नहरों में दौड़ा पानी, किसानों को मिली बड़ी राहत

डीएम के विशेष प्रयास से खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था हुई सुचारु महराजगंज(राष्ट्र की…

5 hours ago

साइबर सेल की सक्रियता से लौटे लोगों के चेहरे पर मुस्कान, छह गुम मोबाइल बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच महराजगंज…

6 hours ago

डीएम व एसपी ने नमाज स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

6 hours ago