डीएम ने की ट्रक ड्राइवर संगठनों के साथ बैठक

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। मोटर व्हीकल एक्ट के विरुद्ध ट्रक ड्राईवर समिति द्वारा किए जा रहे हड़ताल को समाप्त कराने को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा ट्रक ड्राइवर संगठनों और ट्रक ड्राइवरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
जिलाधिकारी ने ट्रक चालकों से हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्होंने वाहन स्वामियों से कहा कि हड़ताल से वापस कार्य पर आये और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दें जिसे शासन या सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा, जिससे आपकी समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अभी कानून लागू नहीं हुआ और किसी भी कानून में आवश्यक संशोधन होते रहते हैं। इसीलिए अनावश्यक रूप से न तो आवश्यक सेवाओं को बाधित करें और न ही दूसरे वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगई। हड़ताली वाहन चालकों द्वारा मार–पीट व वाहनो को क्षति पहुंचाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा गोरखपुर -सोनौली तथा निचलौल, महराजगंज से गोरखपुर को चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।पुलिस टीम बस, पेट्रोल टैंकर व अन्य छोटे वाहनों के प्रति हड़ताली ड्राईवरो द्वारा किए जा रहे तोड़ फोड़ या अन्य किसी प्रकार से हानि व रोकने पर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। ये टीमें फरेन्दा, नौतनवां, निचलौल, महराजगंज परतावल में तैनात रहेंगी। जिलाधिकारी ने पेट्रोल व डीजल लाने वाले पेट्रोल टैंकर को सुरक्षित जनपद के पेट्रोल पम्पो तक आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी व पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को नोडल बनाते हुए पेट्रोल और एलपीजी टैंकर हेतु ग्रीन चैनल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों को सीसीटीवी सक्रिय करने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। साथ ही कहा की कोई समस्या होने पर 112 अथवा एसपी कंट्रोल रूम को सूचित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी,डी एस ओ, परिवहन आर टी ओ सहित बाहन मालिक उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

9 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

9 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago