डीएम ने की जिला पोषण समिति की बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जिला पोषण समिति की बैठक की गई। पोषण समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने वीएच एसएनडी को नियमित तौर पर आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के लिए आयोजित बेस लाइन सर्वे के आधार पर उनके लिए पोषक भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी बच्चों का होमों ग्लोबिन टेस्ट करने का भी निर्देश दिया। प्रति माह बच्चों के पोषण की रिपोर्ट तैयार करने और उसके अनुरूप आवश्यक कार्यवाही का भी निर्देश दिया। बैठक में आनंद नगर नगर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम फरेंदा को निर्देशित किया तथा डीएसओ को कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है, वहां डीपीओ से समन्वय करते हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं। डीपीओ और सभी सीडीपीओ को आकस्मिक रूप में सैम/मैम बच्चों के रिपोर्ट का भौतिक परीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा और पोषण में नवाचार करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में गुणात्मक सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल लर्निग सेंटर के रूप में विकसित करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, डीपीओ दुर्गेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, 30 सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका; 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का दावा

नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को…

6 hours ago

‘कुर्सी जाने वाली है, इसलिए निशानी छोड़ रहे PM मोदी’, जेवर एयरपोर्ट के नामकरण पर अखिलेश यादव का तंज

फोटो अनूप रोजगार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बोले- अगली…

8 hours ago

रामलीला मेला मैदान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की…

8 hours ago

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या, बेटे पर आरोप

लकड़ी के मुगड़े से सिर पर किया वार, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित…

8 hours ago

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी, ट्रेनें रद्द—आखिर क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में लोकतंत्र बनाम सुरक्षा की जंग! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनें रद्द…

8 hours ago

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये का जुर्माना

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर की थी वसीम खां की हत्या, आर्म्स एक्ट…

8 hours ago