विश्वकर्मा पूजन पर कुश्ती दंगल मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी:- अश्वनी कुमार सिंह

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बिरमा पट्टी में भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दिन के करीब 10 बजे से आयोजित हो कर देर शाम तक चला।

जिसमें दूर दूर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं आयोजक मंडल के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती पर यह कुश्ती दंगल प्रतियगिता का अयोजन विगत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी आयोजित किया गया था। वहीं इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से समाजसेवी एवं पूर्व प्रत्याशी विधान सभा भाटपार रानी अश्वनी कुमार सिंह आमंत्रित रहे। सर्व प्रथम उनके द्वारा कुश्ती दंगल में भाग लेने हेतू दूर दूर से आए पहलवानों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया वहीं मंच का संचालन समाजसेवी मंटू यादव ने किया इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गाजीपुर, बनारस, महाराजगंज, मऊ, आदी जगहों से आए महिला एवं पुरुष पहलवान ने भाग लिया।भाटपार रानी तहसील के बिरमापट्टी ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन राम आशीष शर्मा, समाजसेवी मंटू यादव, समाजसेवी, मोहम्मद यूनुस प्रदीप मिश्रा सीताराम कुशवाहा पूर्व प्रधान सुदामा कुशवाहा पूर्व प्रधान संजय कुशवाहा आदी द्वारा किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता एवं लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही।

Karan Pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago