ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से हुई विश्वकर्मा पूजा

अखण्ड कीर्तन के साथ किया गया प्रसाद वितरण का आयोजन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े धूम-धाम से विश्वकर्मा जयंती के दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही व्यापार में तरक्की और उन्नति होती है। इसीलिए ग्रामीण क्षेत्रों के कारखानों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े धूम-धाम से भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव मनाया गया । इस दिन कारखानों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा किया गया। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुण पुरी, कुबेरपुरी, पांडवपुरी, सुदामापुरी, शिवपुरी आदि का निर्माण किया था। पुष्पक विमान का निर्माण तथा सभी प्रकार के देवताओं के अस्त्र एवं दैनिक उपयोग में होने वाले वस्तु भी इनके ही द्वारा बनाया गया है। ब्रह्मा का कुंडल, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल और यमराज का कालदंड और दैनिक वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया है। इसीलिए उन्हें देव शिल्पी भी कहा जाता है।
वास्तु के 18 उपदेष्टाओं में विश्वकर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त है। विष्णु पुराण के पहले अंश में विश्वकर्मा को देवताओं का वर्धक या देव बड़ाई कहा गया है। इन्हें शिल्पावतार कहा जाता है। शिल्प के ग्रंथों में इन्हें सृष्टिकर्ता भी कहा गया है। स्कंद पुराण में इन्हें देवायतनो का सृष्टा कहा गया है।
पं0 उमेश शुक्ला ने बताया कि इस दिन सुबह स्नानादि करें। उसके बाद पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल छिड़क कर उस स्थान को पवित्र करें। एक चौकी लेकर उस पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। पीले कपड़े पर लाल रंग के कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। गणेश जी को प्रणाम करें। स्वास्तिक पर चावल और फूल अर्पित करें। फिर चौकी पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। एक दीपक जलाकर चौकी पर रखें। पूजा कर विश्वकर्मा जी की आरती करें और औजारों की भी पूजा करें। आरती के बाद उन्हें फल-मिठाई का भोग लगाएं। इस भोग को सभी में वितरित कर दें।इस पर्व को जगह – जगह कारखानों और प्रतिष्ठानों के मालिक एवं कर्मी मिलकर मनाते नजर आए जिसमें चौक क्षेत्र के अलावा ,करौता ,नन्दाभार,चौक ,झनझनपुर ,बेलभरिया ,कशमरिया, बागापार ,खजुरिया , नदुआ, आदि ग्राम सभा में विश्वकर्मा पूजा सहित प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

5 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

6 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

6 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

6 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

6 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

6 hours ago