फरियादी को डीएम ने मात्र आधे घंटे में दिलाई एनओसी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े तथा उनकी समस्या का सरल, सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा सभी अधिकारियों के लिए मंगलवार को एक नई मिसाल पेश की गई।
बताते चलें कि मंगलवार को जनता दर्शन में बृजेश कुमार पुत्र हरिराम निवासी बिशुनीपुर निकट चीनी मिल बलरामपुर द्वारा पेट्रोल पंप हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अपर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा को सिंगल विंडो सिस्टम पर प्राप्त विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया।
सिंगल विंडो सिस्टम पर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर फरियादी को मात्र आधे घंटे के भीतर जिलाधिकारी द्वारा अपने हाथों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मात्र आधे घंटे में एनओसी मिलने पर फरियादी बृजेश कुमार भावुक हो गया और खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का शुक्रिया अदा किया गया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शासन की मंशानुसार के जनता को त्वरित न्याय देने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है साथ ही सभी विभागीय अधिकारीयों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि फरियादियों को बार-बार सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

8 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

9 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

9 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

10 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

10 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

15 hours ago