Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने पैदल मार्च कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा परतावल बाजार में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराह्न परतावल बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आदि पर सतर्क निगाह रखते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित करें और उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विगत दिनों हुई हिंसा की घटनाओं के दृष्टिगत दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

4 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

4 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

4 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

4 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

1 day ago