वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने वाराणसी में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अभिषेक जायसवाल को उनकी निष्क्रियता के चलते जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी की अनुशंसा पर जय प्रकाश सिंह वाराणसी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। जय प्रकाश सिंह के मनोनयन की घोषणा करते हुए मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है।
जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जय प्रकाश सिंह ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन पर आशीर्वाद लेते हुए उन्हे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी, उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार का आभार प्रकट किया है।
जय प्रकाश सिंह के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर वाराणसी जिला कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया।
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…