Categories: Uncategorized

परंपरागत खेती छोड़ शुरू की फूलों की खेती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के विकास खंड गौरी बाजार अंतर्गत बर्दगोनिया गांव में किसान ओमप्रकाश निषाद ने परंपरागत खेती छोड़, फल फूल एवं सब्जी की खेती शुरू किया है। किसान ओमप्रकाश निषाद का कहना है कि कम पानी के बीच भी बंपर फूलों का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। स्थिति यह है कि फूलों की खेती से फूलों के खेतों की सुंदरता में भी अच्छा इजाफा हुआ है। इसके चलते लोग फूलों के बीच सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं। वहीं पानी की कमी से फूलों के उत्पादन पर कोई असर नहीं हो रहा है। इसके चलते किसान के घर में समृद्धी आ रही है। यही वजह है कि किसान अपनी परंपरागत खेती को छोड़ कर फूलों की खेती कर रहे हैं। गुलाब, गेंदा व सेवंती फूलों से बदली तकदीर। फूलों की खेती करने वाले किसान ओमप्रकाश निषाद की मानें तो वे 20 वर्षों से फूलों की खेती करते चले आ रहे हैं, क्योंकि अपनी परंपरागत खेती में ज्यादा उत्पादन नहीं मिलता था। साथ ही अभी बारिश कम तो कभी अन्य की समस्या खेती में लागत तक नहीं निकल पाती थी। इसके चलते परंपरागत खेती को छोड़ कर फूलों की खेती करना शुरू किया था। इसमें उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के फूलों गुलाब, गेंदा, सेवंती,गिलोटी सफेदी आदि फूलों की खेती करना शुरू कर दिया।इन फूलों की बाजार में काफी डिमांड रहती है और दाम भी अच्छे मिलते हैं। साथ ही पूरे परिवार को रोजगार मिल रहा है। फूलों को हम थोक में बेचने के अलावा माला बनाकर कर व गाड़ियों की सजावट करते हैं जिससे अच्छा मुनाफा होता है।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago