डीएम व एसपी भोर मे सड़को पर निकले, लिया शहर का जायजा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तड़के सुबह शहर की सड़कों पर उतरे और विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था सहित ठंड के दृष्टिगत नगर पालिका और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों को भी देखा। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा प्रथम का निरीक्षण किया और यात्रियों का हाल जाना। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति बाहर न रहे। रैन बसेरा में आवश्यकतानुसार बिस्तर और कंबल की संख्या बढ़ाएं। जो भी यात्री आ रहे हैं, उनका विवरण रखते हुए सत्यापन अवश्य करें। ठंड बढ़ने के दृष्टिगत अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। दोनो अधिकारियों ने आमजन से भी बात किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि मैरेज हालों, विवाह समारोहों और धार्मिक स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर डीजे और लाउड स्पीकर चलाए जाने के संदर्भ में उच्च न्यायालय के दिशा–निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त करने। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

16 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

16 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

17 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago