संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सुनी जन समस्या व पात्रों को दिया कंबल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर योगेश्वर राम मिश्र, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल एवं आरके भारद्वाज, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती ने जिले के खलीलाबाद तहसील में जन समस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त श्री मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखते हुए समयान्तर्गत निस्तारण ​सुनिश्चित कराएं। अधिकारी मनायोग से लग जाएं तो अधिकांश समस्याओं को अपने स्तर से निपटा सकते हैं। यही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भी है।
उन्होने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम आपस में समन्वय बनाकर निस्तारण कराए। इस बात का विशेष ख्याल रहे कि मौका मुआयना करके ही मामले को हल कराएं। ताकि शिकायतकर्ता भी निस्तारण की गुणवत्ता से पूरी ​तरह संतुष्ट हो सके।
उन्होने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि सामान्य रूप से होने वाली जनसुनवाई में भी जनता की शिकायतों को पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को अनावश्यक दौड़ भाग न करना पड़े।
इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा संयुक्तरूप से बढ़ती ठंड को देखते हुए पात्रों को कंबल भी प्रदान किया।
इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago