रेहरा बाजार में मंत्री राकेश सचान का जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय ने किया स्वागत

रेहराबाजार/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई,खादी, ग्रामोद्योग,रेशम उत्पादन एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान का रेहरा बाजार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।मंत्री का स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। मंत्री राकेश सचान ने स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी ढंग से किया गया और अंत में सभी ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेन्द्र कुमार पाण्डेय,सुमित सिंह,अभिजीत सिंह,विकास तिवारी,कप्तान चौबे,वीरेंद्र सिंह,अमरजीत सिंह,सुरेंद्र वर्मा,डा०इमरान,अहमद,सचिन सोनी,शिवनाथ गुप्ता,सुमित गुप्ता,अंकित गुप्ता,वंशी अहमद,गौतम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

9 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago