जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन सलेमपुर तहसील के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोहरे के दौरान रात को विशेष पेट्रोलिंग की जाए।रात को सड़क पर ट्रक न खड़े होने दिया जाए। कोहरे भरी रात में सड़क पर खड़ा ट्रक दुर्घटना की बड़ी वजह बनता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक मोड़ को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सभी विभागो को यह भी निर्देश दिया गया कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जो कार्य जनमासन को विभागो को निर्धारित किया है उसे पूर्ण करें तथा जनमानस को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमो से जागरूक कराये। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा प्रचार हेतु प्रचार वाहन से सलेमपुर कि महत्त्वपूर्ण चौराहो एवं जन सम्मान को यातायात के नियमो के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसमें यातायात के नियम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, जिसमें यातायात से सम्बन्धित पर्चों एंव पैम्पलेट का वितरण कराया गया।
बैठक में पुलिस अधिक्षक संकल्प शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता प्रा०ख०, लो०नि०वि० देवरिया एंव अन्य सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला निरिक्षक के अतिरिक्त सभी सभी अन्य विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

4 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

4 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

4 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

4 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

4 hours ago