जनपद को प्राप्त हुआ 1185 मीट्रिक टन यूरिया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया है कि कृषकों को कृषि इनपुट उपलब्ध कराने हेतु शासन कटिबद्ध है। इसी क्रम में जनपद देवरिया रेक प्वाईंट से 26070 बोरी चम्बल की यूरिया रविवार को प्राप्त हुई है जिसे थोक व्यावसायियों के माध्यम से जनपद में 165 रिटेल उर्वरक विक्री केन्द्रों पर प्रेषण कराया गया है। विकास खण्ड-सदर में 16, पथरदेवा में 13, तरकुलवों में 06, देसही देवरिया में 08, बैतालपुर में 04, गौरीबाजार में 18, रुद्रपुर में 14, बरहज में 08, भलुअनी में 12, भागलपुर में 05, सलेमपुर में 07, लार में 17, भाटपाररानी में 06, भटनी में 06, बनकटा में 14 एवं रामपुर कारखाना में 11 निजी उर्वरक विक्रेताओं को यूरिया प्रेषित किया गया है।
जनपद में अब तक 38600 लक्ष्य के सापेक्ष 38736 मी0टन यूरिया की उपलब्धता हो चुकी है। जनपद को आज सायं तक सहकारिता क्षेत्र हेतु इफको यूरिया की एक रैक प्राप्त होना सम्भावित है जिसमें 1350 मी० टन यूरिया जनपद को मिल रही है जिसे सहकारी समितियों पर मांग के अनुरूप प्रेपण किया जायेगा। उपरोक्त प्रेषित किये गये दुकानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर यूरिया वितरण का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही साथ उन उर्वरक विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके पॉस मशीन का स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अन्तर है इनके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।
कृषकों से उन्होंने अनुरोध किया है कि अपने नजदीकी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आधार कार्ड एवं खतौनी के साथ जाकर उचित दर पर पॉस मशीन से उर्वरक की खरीददारी अंगूठा लगाकर करें।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago