बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई बैठक में उपसंचालक चकबंदी धन राज यादव ने जनपद में किए जा रहे चकबंदी कार्यों एवं चकबंदी न्यायालयों में संबंधित ग्राम के वादों के निस्तारण की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया जाय चक कटने के तत्काल बाद कब्जा परिवर्तन कराई जाय उसमें विलम्ब न किया जाय चकबंदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय से कार्ययोजना व मानक कारगुज़ारी के अनुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय उन्होंने चकबंदी वाद लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी चकबंदी अधिकारियों को मानक के अनुसार वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए कहा कि जिन गांवों में कम मुकदमे है,
उन गांवों को फाइनल कर उनके अगले स्तर की कार्यवाही किया जाय कहा कि लेखपाल अपने पास डायरी रखें तथा प्रतिदिन कर रहे कार्यों को डायरी में अंकित करे इस अवसर पर उपसंचालक चकबंदी धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सचेंद्र कुमार सिंह व नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…