जिलाधिकारी ने किया तहसील बांसडीह का निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रविंद्र कुमार बुधवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील बांसडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एवं रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायिक कार्यालय,खतौनी कंप्यूटर कक्ष, राजस्व और संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
तहसील परिसर में बारिश का पानी जमा होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार और प्रभारी नाजीर के स्पष्टीकारण लेने के निर्देश दिए। इसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पेशकार से मांगकर धारा 107, 116 की पत्रावलियों की जांच की। पत्रावलियों में ऑर्डर सीट नहीं बनाने के कारण उन्होंने पेशकार पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत से एक से सात नंबर तक रजिस्टर दिखाने को कहा, रजिस्टर नंबर चार में अधिक धनराशि पाए जाने के कारण और यह धनराशि किस किस मद में है, इसका विवरण रजिस्टर मेंटेन ना होने सहित अन्य विसंगति पाए जाने पर तहसीलदार को फटकार लगाई और तहसीलदार एवं प्रभारी नाजिर पर विभागीय कार्रवाई करते हुए एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर पैसे के मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में जाकर खसरा, खतौनी सहित अन्य पत्रावलियों की जांच कर अभिलेखों का कवर बदलने, बेहतर साफ सफाई रखने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने का निर्देश दिया। खतौनी कंप्यूटर कक्ष में जाकर ऑनलाइन निकलने वाली खतौनी एवं उसमें दर्ज होने वाले ई-परवाना के बारे में जानकारी ली। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने लेखपालों की सर्विस एवं जीपीएफ पुस्तिका के विवरण को अद्यतन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इसके पश्चात संग्रह कार्यालय में मेमोरेंडम रजिस्टर, चालान वसूली, आरसी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायिक कोर्ट का भी निरीक्षण कर पुराने केसों की फाइलों का अवलोकन किया तथा उनके शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करने तथा केसों की पेंडेंसी खत्म करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

14 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

14 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

15 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

15 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

15 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

15 hours ago