धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, डिप्टी आरएमओ से मांगा स्पष्टीकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विपणन विभाग द्वारा संचालित बरहज ब्लॉक के राजकीय धान क्रय केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण किया। किसानों से धान क्रय का भुगतान करने में विलंब होने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से क्रय किये जाने वाले धान के मूल्य का भुगतान हेतु शासन द्वारा 48 घंटे की अवधि निर्धारित है। इस समय सीमा के भीतर खाते में भुगतान न होने पर जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी शनिवार को पूर्वाह्न विपणन विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र मिर्जापुर हरनडीह पहुंचे। क्रय केंद्र पर किसान हरिश्चंद्र अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अभी तक 4 किसानों से 284 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ऑनलाइन धान क्रय प्रणाली से किसानों के भुगतान के स्टेटस की जानकारी ली, जिसमें पता चला कि 4 में से 3 किसानों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इनमें से 2 किसानों ने 12 नवंबर को अपने धान का विक्रय किया था। सात दिन बाद भी किसानों के धान विक्रय का मूल्य भुगतान न होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इस पर डिप्टी आरएमओ तथा क्रय केंद्र प्रभारी एमआई मधुकर से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही कहा कि यदि स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नहीं हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने केंद्र पर क्रय संबंधी समस्त अभिलेख, टोकन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और विजिटर बुक में एंट्री भी दर्ज की।
जिलाधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसान को धान बेचने की अवधि से 48 घन्टे की समयसीमा के भीतर उसके खाते में पैसा भेजने का प्रावधान है। किसानों से धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जा रहा है। शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये निर्धारित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

9 minutes ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

23 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

1 hour ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

2 hours ago