मेरी संस्कृति मेरी पहचान के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता बालाजी लाॅन में संपन्न

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। मेरी संस्कृति, मेरी पहचान संस्कृति उत्सव के तहत तहसील स्तर पर चयनित कलाकारों की जनपदस्तरीय प्रतियोगिता जनपद के बालाजी लॉन में संपन्न हुई।प्रतियोगिता में जनपद के स्थापित और नवोदित कलाकारों ने अपनी सुरीली और मनमोहक प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। एक ओर कैलाश रसिया, नूरजहां, जयकिशन और हरिश्चंद्र ने बिरहा लोक गीत के माध्यम से स्थानीय विरासत की छटा बिखेरी तो अमर अंजन, आस्था त्रिपाठी, श्वेता वर्मा और सुशीला जायसवाल जैसी युवा प्रतिभाओं ने अपनी मधुर प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर किया।
अपने संबोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि संगीत एक ऐसी विधा है जो भावना प्रधान होती है और मनुष्य को आत्मिक सुकून प्रदान करती है। संगीत को सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर का कलाकार लाभ सभी कलाकार उठाएं और देश और प्रदेश स्तर परी अपनी प्रतिभा से लोगों को अवगत कराएं।
जिला पंचायतीराज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि यहां आए कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मंडल और प्रदेश स्तर पर भी सभी लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
सभी कलाकारों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने के लिए धन्यवाद देते हुए जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने आशा व्यक्त कि जनपद के कलाकार मंडल और राज्यस्तर पर भी अपनी प्रतिभा और बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को प्रभावित करेंगे और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर कृष्ण यादव, विजय शर्मा, रामप्रवेश सहित जनपद के अलग अलग हिस्सों से आए कलाकार और श्रोतागण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

13 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

13 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

13 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

13 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

13 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

13 hours ago