Categories: Uncategorized

जिला स्तरीय सलाहकार समिति बैठक


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण-जमानुपात की समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों का ऋण-जमानुपात मानक के अनुसार कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर मानक के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक ऋण-जमानुपात में प्रगति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने एलडीएम सुशील कुमार से कहा कि 60 प्रतिशत से कम ऋण-जमानुपात वाले सभी बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित लोन आवेदनों को शीघ्र निस्तारित किया जाय। इसके साथ ही स्वीकृत हो चुके लोन आवेदनों को तत्काल डिस्पर्स कर दिया जाय। लोन आवेदनों को अनावश्यक निरस्त न किया जाय।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित आवेदनों, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा केसीसी के लोन आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान विगत 04-05 माह से अधिक दिनों से आवेदन लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय सांसद बलिया सनातन पाण्डेय एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित संबंधित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago