शिक्षण अधिगम सामग्री की जनपदीय प्रदर्शनी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समग्र शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा) के तत्वाधान में शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय जुबिली इण्टर कालेज के मंहथ दिग्विजय नाथ सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र विषय से सम्बन्धित शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने स्वयं निर्मित कर प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकान्त सिंह ने दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त विधि का प्रयोग कर शिक्षण कार्य को और अधिक रूचिकर बनाया जा सकता है। इससे छात्रों में क्रियाशीलता लायी जा सकती है। निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में सेण्ट एण्ड्रयूज स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आचार्यगण प्रो. सुशील कुमार राय, प्रो. अनुग्रह तिवारी, प्रो. एके जायसवाल, प्रो. जेके पाण्डेय एवं प्रो. रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहें।
प्रदर्शनी में हिन्दी विषय में एडी राजकीय कन्या इण्टर कालेज की डॉ. सरिता चौहान, अंग्रेजी विषय में एडी राजकीय कन्या इण्टर कालेज डॉ. तृप्ति वर्मा, गणित विषय में राजकीय जुबिली इण्टर कालेज डॉ. अंकिता राय, भौतिकी विज्ञान विषय में राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बांसगांव की सुगन्धा शर्मा, रसायन विज्ञान विषय में एडी राजकीय कन्या इण्टर कालेज की डॉ. शुभ्रा सिंह, जीव विज्ञान विषय में राजकीय हाईस्कूल, गोपालपुर, गोला के दिनेश कुमार, इतिहास विषय में राजकीय अभिनव विद्यालय नेतवर के सत्यवान नायक, भूगोल विषय में राजकीय जुबिली इण्टर कालेज की वन्दना वर्मा, नागरिक शास्त्र विषय में एडी राजकीय कन्या इण्टर कालेज की स्नेहलता सिंह एवं अर्थशास्त्र विषय में एडी राजकीय कन्या इण्टर कालेज वन्दिनी सचान प्रथम स्थान पर रही।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.विश्व प्रकाश सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए विजयी प्रतिभागी शिक्षकों व शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि आप सभी मण्डल एवं प्रदेश स्तर के प्रतियोगिता में भी जनपद का नाम रोशन करेंगे।
प्रर्दशनी में उप-प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद व किरन कुमार आरेतो, जिला समन्वयक अभिषेक मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, डा. दुर्गा प्रसाद यादव, डा. अरूणेन्द्र राय, शिव शंकर मल्ल, डीएन राय, मनीष कुमार सिंह, प्रशान्त, प्रदीप कुशवाहा, डा. सरोज, वन्दना गुप्ता, नेहा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मनोरमा रानी ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

15 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago