डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण समिति की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। गंगा व सहायक नदियों में पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपशमन और जल के सतत पर्याप्त प्रवाह को सुनिश्चित करने, वित्तीय वर्ष में पौधरोपण, जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने व जनपद में नदी के किनारे बसे किसानों को जैविक खाद के प्रयोग हेतु प्रेरित करने तथा औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।वर्षाकाल 2023 में रोपित किये जाने वाले पौधों की जीवितता, सुरक्षा, सिंचाई तथा समुचित रख-रखाव की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा ने बताया कि विभागों की ओर से रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो रही है,इस स्थिति पर डीएम ने कडी नाराज़गी व्यक्त करते हुए डीएफओ को निर्देश दिया कि 30 नवम्बर तक रिपोर्ट न प्रेषित करने वाले अधिकारियों का वेतन बाधित करने कार्यवाही अमल में लायी जाय और 2024-25 के वर्षाकाल 2024 हेतु 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर समय से तैयारी प्रारम्भ कर दी जाय।
डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नदी तथा जंगल के किनारे बसे गांवों को प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ शौचालयों से आच्छादित किया जाय ताकि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी लाई जा सके।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, नानपारा के अजित परेश, मिहींपुरवा के संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा चौधरी, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, नोडल सरयू नहर दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियन्ता सरयू ड्रनेज खण्ड शोभित कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, पर्यावरण समिति के सदस्य उत्कर्ष श्रीवास्तव, डिम्पल जैन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago