जिला प्रशासन गंभीर,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कसी कमर

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में करें मदद, पाएं 5000 का पुरस्कार एवं सम्मान:- जिलाधिकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) सड़क दुर्घटनाओं में घायलों एवं मृतकों की संख्या में कमी लाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान ओवर स्पीडिंग रोकने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायतो से मुख्य मार्ग में मिलने वाली लिंक रोड का चिन्हीकरण करते हुए उन पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए हैं, जिससे लिंक रोड से आने वाले लोग मुख्य मार्ग पर तेजी से न आए एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस पर होने वाले खर्च को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं डीसी मनरेगा को कन्वर्जेंस के माध्यम से बजट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) बनने की अपील की। गुड सेमेरिटन उस व्यक्ति को कहते हैं जो दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्वेच्छा से अस्पताल पहुंचाता है। यदि दुर्घटना में घायल व्यक्ति प्रथम घंटा में जिसे गोल्डन आवर भी कहते हैं, अस्पताल पहुंच जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने पर सरकार द्वारा 5000 का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।साथ ही ऐसे व्यक्ति को कहीं भी, कभी भी दुर्घटना का गवाह बनने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। ना ही उसे किसी प्रकार की पूछताछ की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है।अतः समस्त जनपद वासी इस बात का विशेष ख्याल रखें की दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यथाशीघ्र निकटतम अस्पताल में पहुंचने का कार्य करें जिससे घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके।उन्होंने बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं में घायल एवं मृतकों का कारण ओवर स्पीडिंग होती है, जिसके कारण लोगों की जान जाती है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील भी किया कि ओवर स्पीडिंग में गाड़ी न चलाएं तथा गाड़ी चलाते समय यातायातके नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago