संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के किसानों को अगैती धान की फसलों की कटाई – मड़ाई को लेकर काफी परेशानी हो रही है। फसल तैयार है, परंतु खेत में नमी के कारण कम्बाईन मशीन नहीं चल पा रही है। जिससे किसानों को स्वयं या मजदूरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके कारण समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है।
ज्ञात हो कि तिलहन, सरसों, मटर, आलू सहित अनेक प्रकार की सब्जियों की बुआई करने के लिए किसान अगैती धान की बुआई करते है। जिसकी अक्टूबर माह के शुरुआत में ही खेतों से कटाई हो जाती है और खेत खाली हो जाते हैं।
जिससे किसान उक्त फसलों की पुनः बुआई कर देते हैं। लेकिन इस बार सितम्बर माह में बरसात की त्रासदी ने सबके अरमानों पर पानी फेर दिया। कहीं-कहीं खेत में अभी भी पानी भरा हुआ है या नमी बहुत ज्यादा है। जिसको सूखने में काफी समय लग सकता है और खेतों की जुताई के बिना अगली खेती करने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…