गोरखपुर (राष्ट्र की की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती के उपलक्ष्य में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में डॉक्टर अनिल कुमार पटेल, आईएफएस वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा एवं निदेशक इटावा सफारी पार्क, इटावा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।
डॉ. अनिल कुमार पटेल ने छात्रों और शिक्षकों के साथ अपने जीवन संघर्षों को साझा किया और सफल होने के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के छात्र जुझारू प्रवृत्ति के होते हैं। उन्होंने विभिन्न जंगली जानवरों के संरक्षण के बारे में भी बताया और कहा कि मनुष्य के जंगली जानवरों के निवास स्थान में हस्तक्षेप के कारण उनकी संख्या में कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों की ब्रीडिंग करके उनकी संख्या में वृद्धि एवं संरक्षण किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दिनेश यादव ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के संयोजक डॉ. रामवंत गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराया।
बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…
राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…