शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए से किया शिष्टाचार भेंट

शिक्षकों की समस्याएं लंबित नहीं रहेंगी,त्वरित होगा समाधान -बीएसए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री गोरखपुर केशव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया। संगठन ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत बुके ,मोमेंटो तथा कलम और डायरी दे कर किया। जिलाध्यक्ष केशव मणि ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा विभाग से समन्वय बनाए रखने तथा शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहा है। संगठन का रवैया हमेशा सहयोगात्मक रहा है। संगठन की भी यह अपेक्षा है कि शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग त्वरित कार्यवाही करे, जिससे गतिरोध की स्थिति उत्पन्न न हो नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चें हमारी प्राथमिकता में हैं उनको ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देश का पालन सभी लोग मिल कर करें ।शिक्षकों की समस्याएं लंबित नहीं रहेंगी उसका भी समाधान समय अंतर्गत किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष मनौव्वर अली,जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक , अध्यक्ष पनियरा हरीश शाही,अध्यक्ष निचलौल संजय यादव ,अध्यक्ष बृजमनगंज अलाउद्दीन खां,अध्यक्ष धानी देवेंद्र मिश्रा,अध्यक्ष लक्ष्मीपुर धन प्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष घुघली अरविंद गुप्ता,अध्यक्ष फरेंदा विजय प्रताप पांडेय, मंत्री लक्ष्मीपुर हरिश्चंद्र चौधरी ,मंत्री घुघली मनोज वर्मा,मंत्री पनियरा राजेश यादव, मंत्री बृजमनगंज अनूप कुमार,मंत्री निचलौल धन्नू चौहान,मंत्री परतावल जगत सिंह,मंत्री धानी विनोद कुमार,मंत्री फरेंदा वीरेंद्र मौर्य,मंत्री सिसवां लाल बिहारी,मंत्री मिठौरा चंद्रभूषण पटेल, उपाध्यक्ष फरेंदा दुर्गेश पांडेय,राजन गुप्ता , रमेश तिवारी, कृष्णदेव , सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अवनीश वर्मा,प्रदीप कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

12 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

12 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

12 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago