देवरिया (राष्ट्रीय की परम्परा) जनपद के श्री श्री राजराजेश्वर ठाकुर जी महाराज पैकौली कुटी पर देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों दीपक जलाकर पैकौली कुटी को सुसज्जित रूप से सजाया गया साथ ही देव दीपावली के रूप में मनाने के लिए मौके पर जनपद की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मौजूद रहीं
पूजा अर्चना के साथ दीपावली के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीपों को जलाने के लिए मौके पर ग्राम वासियों ने सहयोग किया तो वहीं जनपद की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ अरविंद प्रताप शाही, पुष्पा शाही ,युवा छात्र नेता बालमुकुंद मिश्र, वैभव शाही अभिषेक बाबा, भरत चौहान, सात्विक शाही, आदित्य शाही और रवि चौहान आदि भक्तगढ़ मौके पर मौजूद रहे दीपों के प्रकाश से पूरा पैकौली कुटी जगमगा उठा वहीं लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही मौके पर मौजूद अतिथि गणों ने दीप जलाकर माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्री कृष्ण व अन्य देवी- देवताओं का आह्वान किया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…