लाखों खर्च के वावजूद गौवंश,सड़क पर बनाएं है अड्डा

इटियाथोक/ गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा बलरामपुर हाईवे समेत कस्बे में छुट्टा जानवरों का दिखना आम बात है ।गौवंश गौशाला में नही सड़क के बीचो बीच बैठे रहते हैं। इनकी चपेट में आकर कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं और कई परलोक सिधार गए वहीं ग्रामीण अंचल में किसानों का बुरा हाल है शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है बता दें कि प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तभी से इटियाथोक ब्लाक के ग्राम पंचायत कंचनपुर और रानीपुर गांव में लाखों की लागत से गौशाला बनवाया गया था वर्तमान में 2 ग्राम सभाओं में गौशाला नरौरा भर्रापुर वा ग्राम पंचायत अर्जुनपुर मैं बनाया जा रहा है सरकार ने बेसहारा जानवरों का बंदोबस्त गौशाला निकालने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक फिलहाल उन आदेशों का पालन ब्लॉक क्षेत्र में तो होता नहीं दिखाई दे रहा यहां जानवर गौशाला में कम और सड़कों पर छुट्टा घूम रहे हैं। अचानक छुट्टा जानवर वाहन के सामने आ जाते हैं छुट्टा जानवर ने सड़कों को अपना अड्डा बना लिया है इटियाथोक कस्बे से होते हुए जानकीनगर जयप्रभा ग्राम भवनियापुर वा बाबा गंज बाजार के रोड समेत अयाह,चुरिहरपुर धर्मपुर चौराहे तक छुट्टा जानवर पर सड़क पर बैठे रहते हैं इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार तो वाहन चालक अचानक छुट्टा जानवर पक्ष के सामने आने से हादसे के शिकार हो जाते हैं जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बीते दिनों ही आदेश जारी किया था कि गोवंश को गौशाला में सुरक्षित किया जाए लेकिन उसका असर अभी फिलहाल देखने को नहीं मिला।
बोले किसान
संझवल गांव निवासी आदेश तिवारी पाटेश्वरी प्रसाद तिवारी गणेश तिवारी राजकुमार मदन मिस्त्री अशोक कोरी गोमती कमला का कहना है कि किसान पहले से ही बेहाल थे और अब छुट्टा जानवरों के चलते इनकी बदहाली कोढ़ की खाज सरीखी हो गई है वह वन संरक्षण के दिखावे और चलते किसानों को ऐसी अंधेरी खाई में ढकेल दिया है यहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती का कहना है कि जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है सड़कों पर घूम रहे कोटा जानवरों से धीरे-धीरे निजात मिलेगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

3 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

22 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

47 minutes ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

59 minutes ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

1 hour ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

12 hours ago