लोकतंत्र सेनानी इरशाद चौधरी ने सौपा ज्ञापन

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट की परम्परा) लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर परिवहन निगम की बस चलाए जाने की मांग को लेकर परिवहन निगम मंत्री उत्तर प्रदेश दया शंकर सिंह को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार को सौंपा। दिए ग‌ए पत्र में कहा है कि उतरौला से बलरामपुर व उतरौला से अयोध्या, उतरौला से तुलसीपुर तथा सादुल्लानगर हेतु बस संचालन के संबंध में एवं सादुल्लानगर तथा तुलसीपुर में परिवहन निगम का बस स्टेशन बनाए जाने तथा बलरामपुर डिपो इंचार्ज तरन्नुम बानो और ए आर एम बलरामपुर के कार्यशैली की जाँच कराए जाने की भी मांग की है।
उन्होंने कहा है कि उतरौला तहसील एक अत्यंत पुरानी एवं पिछड़ी तहसील रही है जो सदैव से ही जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के अपेक्षाओं का शिकार रही है, उतरौला से जनपद बलरामपुर मुख्यालय हेतु कोई भी बस नहीं है जहाँ की स्टेशन इंचार्ज तरन्नुम बानो निजी वाहनों के मिलीभगत में रहते हुए यह कहती हैं कि जाओ निजी वाहन से चले जाओ।
उतरौला से मात्र 80 कि.मी. दूर धार्मिक नगरी अयोध्या तथा 30 कि.मी. दूर शक्तिपीठ तुलसीपुर हेतु निगम की एक भी बस नहीं है।एक ओर जहां अयोध्या राम की नगरी को मुख्यमंत्री देश से जोड़ने की बात कहते हैं वहीं निगम के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उतरौला से एक भी बस नहीं चलाई जा रही है। उतरौला से सादुल्लानगर हेतु एक भी परिवहन निगम की बस नहीं है जिसके कारण यात्रियों को निजी डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। उतरौला बस स्टेशन को डिपो बनाया जाए। जनपद बलरामपुर के सादुल्लानगर एवं तुलसीपुर में परिवहन निगम का बस स्टेशन बनाया जाए।
लगभग 5 करोड़ की लागत से बना बस स्टेशन उतरौला हाथी दाँत साबित हो रहा है निगम की बसे उतरौला चौराहे से बाहर ही बसें निकल जाती हैं एक भी बस अन्दर बस स्टेशन पर नहीं जाती हैं।
उन्होंने माँग किया कि प्रत्येक आधे घंटे पर उतरौला से बलरामपुर हेतु बस संचालित करने एवं बस स्टेशन बलरामपुर के स्टेशन इंचार्ज तरन्नुम बानो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने तथा उतरौला से अयोध्या एवं उतरौला से तुलसीपुर सादुल्लानगर हेतु बस संचालित करने की कृपा कीजिए तथा तथा उतरौला में एक परिवहन निरीक्षक नियुक्त करने की कृपा जो बसों को उतरौला बस स्टेशन में भेजी जाय।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

15 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

15 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

16 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

16 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

16 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

16 hours ago