डीएम ने जिला क्रीड़ा स्टेडियम में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला क्रीड़ा स्टेडियम में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मल्टीपर्पज हाल में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने एक्सईएन यूपी सिडको से बिंदुवार जानकारी ली। एक्सईएन यूपी सिडको ने अवगत कराया कि क्रीड़ा स्टेडियम में कुल 4.99 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पज हाल का नवीनीकरण, जॉगिंग ट्रैक, वालीबॉल व बास्केट बॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट और स्थल विकास के कार्य कराए जाने हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता आदि की भी जानकारी ली और खुद देखा। उन्होंने मल्टीपर्पज हॉल की टाइल्स से एस्कॉर्टिंग पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इससे खिलाड़ियों की आंखों पर प्रकाश परावर्तित होकर आंखों पर पड़ेगा, जिससे उनका ध्यान भंग होगा।उन्होंने कहा कि इसमें सुधार करें, और वैकल्पिक व्यवस्था कर सूचित करें। मल्टीपर्पज हॉल खिलाड़ियों के अनुकूल निर्मित होना चाहिए। उन्होंने हॉल की मजबूती की जांच हेतु संरचनात्मक स्थिरता विश्लेषण कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने जॉगिंग ट्रैक के निर्माण को देखा। उन्होंने ट्रैक की चौड़ाई की नाप भी अपने सामने करवाया। साथ ही निर्देशित किया कि जॉगिंग ट्रैक के निर्माण में बिना लागत में वृद्धि किए हुए डामर के स्थान पर सीसी का प्रयोग करने हेतु प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक की चौड़ाई 400 मी. के उपरांत न्यूनतम 03 मीटर रखें। बास्केट बाल, वालीबॉल और टेनिस कोर्ट के निर्माण के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीपीआर के अनुसार सभी बिंदुओं पर निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। सभी कार्य ससमय पूर्ण होने चाहिए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
इस दौरान एक्सईएन यूपी सिडको मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

18 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago