दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी के ताबूत की आखिरी कील – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा )
अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का घटनाक्रम किसी थ्रिलर हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। राजनीति में फिल्मी घटनाक्रम मनोरंजन के दृष्टिकोण से तो ठीक है, किंतू देश की राजधानी दिल्ली और दिल्लीवासियों के लिए एक बुरे स्वप्न के समान सिद्ध होगा। यह प्रतिक्रिया अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आतिशी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद व्यक्त किए।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना दिल्लीवासियों को वामपंथ के वैचारिक आतंकवाद के हवाले करने करना और दिल्ली को बरबाद करने का इस एक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि वामपंथी विचारधारा की पोषक हिन्दू महाविद्यालय में इतिहास की शिक्षिका रही तृप्तावाही की पुत्री आतिशी की परवरिश वामपंथी विचारधारा के परिवेश में हुई। तृप्तावाही का नाम सन संसद हमले के मास्टरमाइंड दुर्दांत आतंकवादी अफजल को फांसी से बचाने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखने वालों की फेहरिस्त में जुड़ा था। उन्होंने आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से देश की राजधानी दिल्ली की हिन्दू विरोधी और राष्ट्र विरोधी तत्वों का गढ़ बनने को आशंका जताते हुए कहा कि दिल्लीवासी आतिशी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ़ कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी के ताबूत की आखिरी कील सिद्ध होंगी

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

10 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

10 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

10 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

10 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

10 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

10 hours ago