परतावल नहर में मिला युवक का शव

दो दिनों से पुलिस एवं एसडीआरएफ ढूंढने में लगी थी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में परतावल- कप्तानगंज मार्ग पर नारायणी शाखा के बड़ी नहर में मंगलवार की रात्रि में रणजीत सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम पंचायत अमवां उर्फ बसडीला निवासी का नहर में गिर जाने की आशंका जताई थी जिस पर परतावल चौकी की पुलिस बुधवार को परिजन और एसडीआरएफ की सहायता से दिन भर शव की तलाश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि शव को ढूंढ पाना मुश्किल था। बुधवार दिन भर तलाश करने के बाद रात्रि होतें ही एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया। परिजन और पुलिस टीम काफी मशक्कत करने के बाद भी शव न मिलने से निराश हो गई। गुरुवार की सुबह बभनौली नहर की ठोकर के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस परिजन को लेकर पहुंची जहां परिजन ने बरामद शव का शिनाख्त रणजीत सिंह 40 वर्ष ग्राम पंचायत अमवां के रूप में किया। परिजनों ने बताया कि मृतक रणजीत सिंह घर से दही लेने मंगलवार की रात्रि को परतावल गये थे। उसके बाद उन्हें सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल में स्थित नहर की पटरी पर देखा गया था। तबसे वो लापता थे और उनकी मोटसाइकिल नहर की पटरी से बरामद हुआ था। नहर में गिरे होने की आशंका से बुधवार को दिन भर नहर में तलाश किया गया लेकिन वे नहीं मिलें। गुरुवार को लगभग 11:30 बजे उनका शव मिला। इस घटना से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

38 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago