डीडीयू के शोधार्थी विष्णु मिश्रा को आईसीएसआर फुल-टर्म डॉक्टोरल फेलोशिप

अंग्रेज़ी विभाग के आचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में रामचरितमानस पर कर रहे हैं सामाजिक-साहित्यिक शोध

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में शोधरत शोधार्थी विष्णु मिश्रा का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसआर), नई दिल्ली की प्रतिष्ठित फुल-टर्म डॉक्टोरल फेलोशिप (2025–26) के लिए किया गया है। यह फेलोशिप मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
विष्णु मिश्रा अंग्रेज़ी विभाग के आचार्य अजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में रामचरितमानस के अध्ययन में वर्ग की अवधारणा को धुंधला करने वाले सामाजिक-साहित्यिक प्रश्नों पर गहन शोध कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके कई शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए लघुकथाओं पर आधारित एक पुस्तक भी अपने शोध-निर्देशक के साथ प्रकाशित की है।
उनके शोध-कार्य और अकादमिक उपलब्धियों ने अंग्रेज़ी विभाग एवं विश्वविद्यालय को शोध क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है। फेलोशिप के लिए चयन प्रक्रिया पूर्णतः शोध-प्रस्ताव, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा आईसीएसआर द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर की गई।
इस अवसर पर कुलपति पूनम टंडन ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध भविष्य के साहित्यिक और सामाजिक विमर्श को नई दिशा प्रदान करेगा।
शोध-निर्देशक अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि विष्णु मिश्रा अत्यंत परिश्रमी, अनुशासित और समर्पित शोधार्थी हैं। उनकी अकादमिक प्रतिबद्धता और शोध-दृष्टि उन्हें एक सशक्त शोधकर्ता के रूप में स्थापित करती है।
वहीं शोधार्थी विष्णु मिश्रा ने इस उपलब्धि को अपने लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय बताते हुए अपने शोध-निर्देशक के मार्गदर्शन तथा अंग्रेज़ी विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फेलोशिप उनके शोध-कार्य की गुणवत्ता और विस्तार को नई दिशा देगी।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं अंग्रेज़ी विभाग की ओर से शोधार्थी को शुभकामनाएँ दी गईं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago