दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण का मामला उजागर
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाई।
शशि किरण सिंह ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को रवि प्रताप सिंह, निवासी अक्षरधाम कॉलोनी, बरगदवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर से हुई थी। उनके पिता ने विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न कराया, लेकिन शादी से पहले और बाद में ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर उनके पिता से जेठ उदय प्रताप सिंह के बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कराए, जबकि 1 लाख रुपये नकद भी लिए गए। इसके अतिरिक्त वरछा और तिलक के दौरान भी नकद धनराशि दी गई।
शादी के बाद बढ़ी प्रताड़ना
शशि किरण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसे न लाने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2025 को जेठानी की मृत्यु के बाद जेठ उदय प्रताप सिंह की नीयत और खराब हो गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2025 की सुबह जेठ ने उनके साथ जबरदस्ती की और 14 नवंबर 2025 को जेठ उदय प्रताप सिंह व ननदोई अमित निरंजन सिंह ने मिलकर उनके साथ गंभीर अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह बचकर उन्होंने स्वयं को सुरक्षित किया।
एफआईआर दर्ज, फिर भी धमकियां
घटना के बाद शशि किरण सिंह ने थाना चिलुआताल में एफआईआर संख्या 0804 दर्ज कराई। उनका आरोप है कि एफआईआर के बाद भी आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए।
14 दिसंबर 2025 को आरोपी उनके मायके पहुंचे और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को थाना गोला में भी लिखित सूचना दी।
प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए अमित निरंजन सिंह, रवि प्रताप सिंह और उदय प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने स्वयं को असहाय बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करबद्ध निवेदन किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं।
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…
नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…