बेटियां है इस संसार की सृजन कर्ता -सौम्या पांडेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील के खुखुंदू विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय खुखुंदू के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के सोमवार क पांचवे दिन भ्रूण हत्या पर बोलते हुए गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता सौम्या पांडेय ने कहा कि बेटी के बिना इस संसार की कल्पना करना असंभव है बेटियां हैं नए भारत की शान है और बेटियों के बिना समृद्ध साली राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि बेटियां हैं नई पीढ़ी की सृजन कर्ता है, और एक बेटी 10 बेटों के समान होती हैं यदि बेटियां नहीं है तो इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए एक विशेष कार्यक्रम चलाकर और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है भ्रूण हत्या पर रोक राष्ट्र हित में आवश्य्क है क्योंकि भ्रूण हत्या उस दरिद्र दानव की छोटी मानसिकता को दर्शाता है इसलिए जरूरी है भ्रूण हत्या पर सरकार द्वारा कठोर पाबंदी लगाया जानी चाहिए नहीं तो जब बेटियां ही नहीं रहेंगे तो इस संसार की कल्पना कैसे कर सकते हैं इसलिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की भूमिका और बड़े स्तर पर लागू होना चाहिए आज बेटियां हर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना वर्चस्व कायम कर रहीं हैं बिटिया समाज को आईना दिखाने के लिए तत्पर है इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने भ्रूण हत्या पर अपने उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत किए और कहा कि बेटी के बिना घर अधूरा रहता है तथा समाज अधूरा रहता है इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार यादव राजेश कुशवाहा महावीर कुशवाहा आसरा नसरीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी हरिराम ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किए तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा और हत्या पर भ्रूण हत्या पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें माधुरी कुशवाहा खुशी निलेश बरनवाल मनीषा यादव बिट्टू निशा नितेश दुबे इत्यादि ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सफल संचालन राजेश कुशवाहा द्वारा किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

7 minutes ago

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

42 minutes ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

7 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

7 hours ago