आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरुरी- पं0 गिरीशचंद्र तिवारी


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील के नेमा में सिंगासनी देवी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण विकास योजनांतर्गत निःशुल्क टैबलेट /स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के मेघावी छात्र एवम छात्राओं को कार्यक्रम में टेबलेट व स्मार्टफोन वितरित किये गये।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरुरी है। स्मार्ट फोन से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का मुख्य उद्देश्य कि छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सकें और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह बबलू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को आधुनिक दौर से जोड़ने और स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार की यूपी फ्री स्मार्टफोन टैबलेट योजना की शुरुआत की गई है। जिससे छात्र एवम छात्राएं आधुनिक पढ़ाई कर पा रहे है।
संचालन सत्यप्रकाश मिश्र ने किया।उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पाण्डेय, देवशरण सिंह,गिरीश सिंह,डॉ0 प्रविन्द्र कुमार,हरिशंकर यादव,विनय सिंह,छोटू सिंह,विनोद यादव,भोला सिंह,जयबीर सिंह यादव के अलावा समस्त छात्र एवम छात्राये उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाकपा ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाकपा एवं खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला काउंसिल सदस्य दर्शन…

2 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल और ऊर्जा संरक्षण जागरूकता अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक…

3 hours ago

विद्युत तार टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,जेई ने दिया अगले महीने तार बदलने का आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा अगले महीने तार नही बदला तो होगा जोरदार आंदोलन सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की…

3 hours ago

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव को भेजा मांग पत्र

पटना(राष्ट्र की परम्परा)l शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश अवधि में शिक्षकों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप…

3 hours ago

कौशल विकास शिविर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) की ओर से तुर्कमानपुर स्थित…

4 hours ago

काशीदास बाबा पूजन समारोह में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…

15 hours ago