आबकारी दुकानो की आवंटन प्रक्रिया हुई पूर्ण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में एनआईसी में वर्ष 2023-24 के लिए रिक्त विदेशी मदिरा की दो, देशी मदिरा व मॉडलशॉप की फुटकर बिक्री की एक-एक दुकानो की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।
मंगलवार को सम्पन्न हुई ई-लाटरी में विदेशी मदिरा की पिडरा घाट की दुकान संगीता को एवं रुद्रपुर की दुकान विनय सिंह को आवंटित हुई। देशी मदिरा की फुटकर दुकान देवरिया नम्बर 1 पेडा गली की शांतनु जायसवाल एवं मॉडल शॉप सीसी रोड की अशोक कुमार सिंह को ई-लाटरी के माध्यम से मिली। इस प्रकार आज जनपद में रिक्त 02 विदेशी मदिरा, एक मॉडल शॉप तथा एक देशी शराब की दुकान ई-लाटरी के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई।
सीसीरोड स्थित मॉडल शॉप के लिए कुल 05 आवेदन, पेडा गली देवरिया के देशी शराब की दुकान के लिए 04 आवेदन, विदेशी मदिरा की रुद्रपुर के दुकान के लिए 05 आवेदक तथा पिडरा घाट की देशी मदिरा के ही दुकान के लिए 11 आवेदन आये, जिसका रेन्डमाईजेशन ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के लिए पूरी की गयी।
ई-लाटरी के इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती, डीआईओ एनआईसी कृष्णानंद यादव एवं आवेदक गण सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

33 minutes ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

7 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

10 hours ago