आकाशीय बिलजी से बचाएगा दामिनी एप

मोबाइल में डाउनलोड करें एप, मिलेगी सटीक एवं पूर्व चेतावनी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।बरसात के दौरान जनसामान्य अपना तथा समुदाय का बचाव कर सकें तथा सुरक्षित रहें इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

   जिलाधिकारी  पवन अग्रवाल ने जनसमान्य को सचेत करते हुए सावधानियां बरतने के सुझाव दिए हैं। अपील की गई है कि पुराने जर्जर भवनों में निवास न करें यथा संभव सुरक्षित स्थान पर ही निवासित हों तथा आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जायें। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर व बिजली के तारों से बचकर रहें तथा बरसात में बिलजी के खम्भों के किनारे न जाएं। विद्युत ब्रेकडाउन आदि के लिए हेल्प लाइन नम्बर-1912 पर कॉल करें। पीने के पानी को उबालकर पीयंे, नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन टैबलेट प्राप्त कर लें। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से यह भी अपील की है कि नदी, नालों, नहर, तालाब आदि के गहरे पानी में बच्चों को जाने से रोकें तथा बुजुर्गों को भी गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ ही स्वयं भी अपना बचाव करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी चिकित्सीय आपात काल में मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के कन्ट्रोल रूम न०-श्री हिमांशु 8423026101 या 7704995639 अथवा एम्बुलेन्स सेवा 108 कॉल पर सम्पर्क करें। आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें। मौसम के सम्बन्ध में रेडियो, टीवी, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जानकारी अपडेट लेते रहंे।

 उन्होने बताया कि किसी सिविक समस्या, जलभराव या बाढ़ राहत आदि की समस्या में कलेक्ट्रेट में संचालित जनपद स्तरीय इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर के नम्बर 9170277336, 8960010336, 05263-236250 पर सम्पर्क कर मदद ले सकते हैं। समस्त राजकीय चिकित्सालय, पी०एच०सी० एवं सी०एच०सी० सभी अस्पताल अलर्ट पर कर दिया गया है। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश बिजली के झटके एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराये गये है। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को डयूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गये हैं। सभी अस्पतालों में आवश्यक औषधियों आदि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश सीएमओ को दिए गये हैं।

  बाढ़ या तटबंधों की कटान सम्बन्धी सूचनाओं एवं सहायता के लिए बाढ़ खण्ड बलरामपुर द्वारा भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ खण्ड के कन्ट्रोल रूम के हेल्प लाइन नम्बरों 05263-232283 तथा 7706881121 पर कॉल करके मदद ली जा सकती है।
Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

20 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

21 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

21 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

21 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

21 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

21 hours ago