Thursday, May 28, 2026
HomeNewsbeatसाइबर सेल की सक्रियता से लौटे लोगों के चेहरे पर मुस्कान, छह...

साइबर सेल की सक्रियता से लौटे लोगों के चेहरे पर मुस्कान, छह गुम मोबाइल बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच महराजगंज पुलिस की फरेन्दा साइबर सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए छह गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं गुम मोबाइलों की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के निर्देशन में थानाध्यक्ष फरेन्दा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए विभिन्न स्थानों से छह मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद मोबाइल फोन में सैमसंग ए14 5जी, मोटोरोला मोटो जी85 5जी, वीवो टी2एक्स 5जी, इनफिनिक्स स्मार्ट 8एचडी, वीवो वी2506 तथा वीवो टी3 5जी शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस टीम ने आवश्यक सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।
मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल सकेगा, लेकिन फरेन्दा पुलिस की तत्परता और तकनीकी प्रयासों से यह संभव हो सका। लोगों ने महराजगंज पुलिस की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल साइबर सेल अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी सहायता से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में उप- निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल स्वतंत्र वीर रावत, कांस्टेबल मनीष यादव एवं महिला कांस्टेबल सोनी पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments