पुलिस बल को ब्रीफ कर किया गया रवाना

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण-जनपद सहारनपुर, द्वितीय चरण-जनपद हापुड़, तृतीय चरण-जनपद कासगंज में मतदान को सकुशल शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद बाराबंकी में ड्यूटी हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक चुनाव सेल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को चुनाव ड्यूटी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करते हुए मतदान को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदेय स्थल की सुरक्षा एवं अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आदर्श चुनाव अचार संहिता एवं माननीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 39 उपनिरीक्षक, 424 मुख्य आरक्षी/आरक्षी को सशस्त्र, 10 बसों से 05 मेस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं (फर्स्ट एड किट, लंच आदि) देकर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

rkp@newsdesk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago