कस्टम आयुक्त ने निचलौल व ठूठीबारी कस्टम कार्यालय का किया निरीक्षण

तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कस्टम कार्यालय निचलौल व इंडो नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर स्थित ठूठीबारी स्थल सीमा शुल्क चौकी का कस्टम आयुक्त लखनऊ रंजित कुमार ने निरीक्षण किया। विभाग से जुड़ी मुख्य अभिलेखों की जांच पड़ताल कर मातहतों से सीमा क्षेत्र के गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होने कस्टम से जुड़े समस्याओं को जाना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। कस्टम अधीक्षक निचलौल केएन सिंह ने बताया कि कस्टम आयुक्त लखनऊ रंजित कुमार का दौरा जिले में चल रहा है। जिसके क्रम में आज दोपहर करीब 12 बजे वह निचलौल कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने सीमा क्षेत्र की गतिविधियों, पकड़े गए सामान के रख-रखाव, हानिकारक सामानों के निस्तारण, कार्यवाही और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद वह संतुष्ट हुए और कस्टम कार्यालय से जुड़े समस्याओं के बाबत जानकारी लिया जिस पर उन्हें पकड़े गए सामानों को रखने के लिए जगह के अभाव की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। निचलौल कस्टम कार्यालय के निरीक्षण के बाद कस्टम आयुक्त के साथ अपर आयुक्त मयंक शर्मा, उपायुक्त नौतनवा वैभव सिंह ने इंडो नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर स्थित ठूठीबारी पहुंच कर स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) के स्थितियों का जायजा लिया। मातहतों से सीमा क्षेत्र के गतिविधियों के बाबत जानकारी हासिल करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर अभय कुमार तिवारी, ज्ञान प्रकाश, बृजेश गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

11 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

11 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

11 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

11 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

11 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

11 hours ago