जी एम एकेडमी में स्वतंत्रता सप्ताह पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने किए मनमोहक कार्यक्रम

राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को अवश्य करें पालन-प्रधानाचार्य, जी.एम.एकेडमी

हर घर तिरंगा के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र के शिक्षा में अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एवं हर घर तिरंगा के अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात कक्षा नौवीं एवं दसवीं के छात्र छात्राओं ने हर हर तिरंगा पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अपने घरों पर राष्ट्रध्वज लगाने एवं सभी को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नर्सरी से चौथी कक्षा के छात्र छात्राओं में नाव्या, समृद्धि, आयुषी, अंशिका, दिव्यांशी, आकांक्षी, दिव्यांशु एवं अभ्युदय आदि द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई एक्ट बहुत ही सराहनीय रहा।
नृत्य में स्वर्णिमा, अवंतिका, प्रियांशी, मानसी, युवी, रोशनी, रक्षा, अनुराधा, साक्षी, सान्वी, पल्लवी, सान्या आदि तथा भाषण में शिवांग, स्तुती एवं सृष्टि के प्रदर्शन पर खूब तालियां बजीं।
नौवीं दसवीं के छात्र छात्राओं में दिप्ती शर्मा का मेरा कर्मा तू गीत, संजना चौधरी की आजादी पर बनी कविता, अंग्रेजी भाषण में अनन्या दीक्षित एवं रितेश यादव, हिंदी भाषण में दिव्यांशी यादव, शिवांगी यादव एवं उत्कृर्ष गुप्ता तथा नृत्य में स्टेजी सिंह, नैन्सी तिवारी, नित्या एवं आकृति की खूब सराहना हुई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी बच्चों को हर घर तिरंगा लगाने, इसका सम्मान करने एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि हमें यह स्वतंत्रता असंख्य बलिदानों एवं बहुत लंबे संघर्षों के पश्चात मिली है। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त वीर योद्धा, वीरांगनाएं, लेखक, कवि, पत्रकार, जिसने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, को याद कर उनके सपनों को पूर्ण करना और भारत भूमि की तन, मन तथा धन से रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए।
विद्यालय के अध्यापक डी मिश्र, आशुतोष तिवारी, श्वेता राज, सुनील गुप्ता आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन सच्ची देशभक्ति है, इसका सदैव पालन किया जाना चाहिए।
इस मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्र, बी के तिवारी, उधम तिवारी, विकास विश्वकर्मा, अल्का दीक्षित, शिवांगी, नम्रता आदि उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

2 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

8 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

23 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

23 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

23 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

24 hours ago