बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30 लाख रुपये जुटे, संस्था ने दिए 50 हजार
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महसी विधानसभा क्षेत्र के गदामार गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे में किसान राजबहादुर सिंह और उनकी दो मासूम बेटियां पारुल व प्राची गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद तीनों को लखनऊ के शारदा नारायण SIPS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का आईसीयू में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।परिजनों के मुताबिक करंट की चपेट में आने से राजबहादुर सिंह और उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह झुलस गईं। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें जटिल उपचार और ऑपरेशन की आवश्यकता है। इलाज में करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने इतनी बड़ी रकम जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है।
मदद के लिए आगे आई देवदूत वानर सेना
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत सिंह ने मदद की पहल शुरू की। उनकी अपील के बाद अब तक करीब 6.30 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाई जा चुकी है। वहीं संस्था की ओर से भी तत्काल अपने कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।अजीत सिंह ने लोगों से परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक परिवार की जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में संघर्ष चल रहा है और करीब 50 लाख रुपये का इलाज खर्च इस साधारण परिवार के लिए जुटाना मुश्किल है। उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की।
कई लोगों ने सहयोग में निभाई भूमिका
पीड़ित परिवार की मदद के लिए सहयोग राशि जुटाने में आयुष्मान सिंह, अधिवक्ता आयुष सिंह जनवार, समाजसेवी उत्कर्ष सिंह और मिहींपुरवा के अमन की विशेष भूमिका रही। सभी ने लोगों से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
परिवार के सामने इलाज का बड़ा संकट
करंट हादसे में गंभीर रूप से झुलसे पिता और दोनों बेटियों के उपचार में बड़ी धनराशि की जरूरत है। ऐसे में सामाजिक संगठनों और आम लोगों की ओर से मिल रही सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है। परिवार को उम्मीद है कि सामूहिक सहयोग से उपचार का खर्च जुटाया जा सकेगा।
80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…
केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…
48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…
खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…
पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…